Rechercher dans ce blog

Sunday, December 10, 2023

लोक अदालत में 36583 मामले निपटे, मोटर वाहन चालान के मामलों में ई-पे से भुगतान - Divya Himachal

स्टाफ रिपोर्टर — शिमला
प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 36583 मामलों का निपटारा किया गया। प्री-लिटिगेशन और लंबित मामलों के लिए हिमाचल प्रदेश के सभी न्यायालयों में शनिवार को न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव मुख्य न्यायाधीश हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय और मुख्य संरक्षक हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्यायाधीश, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय और कार्यकारी अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सदस्य सचिव विरेंद्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन ट्रैफिक मजिस्ट्रेट के न्यायालयों में मोटर वाहन चालान के मामले में ई-पे (ई-कोर्ट डिजिटल भुगतान) के माध्यम से कंपाउंडिंग शुल्क के भुगतान की ऑनलाइन सुविधा भी प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में संदेश, जिंगल और आईईसी सामग्री के वितरण और स्थानीय निकायों के हितधारकों, गैर सरकारी संगठनों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, पैरा लीगल वालंटियर्स, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं आदि के माध्यम से जनता को जागरूक किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सदस्य सचिव विरेंद्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटारे के लिए विभिन्न पीठों के समक्ष 95355 मामले उठाए गए, जिनमें 36583 मामलों का निपटान किया गया और लगभग 1066063958 की राशि राष्ट्रीय लोक अदालत में दावेदारों को वसूल की गई।

Adblock test (Why?)


लोक अदालत में 36583 मामले निपटे, मोटर वाहन चालान के मामलों में ई-पे से भुगतान - Divya Himachal
Read More

No comments:

Post a Comment

Kurukshetra News: वाहन व सारथी पोर्टल से उठाया जा सकता है 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ - अमर उजाला

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा। कुरुक्षेत्र। वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ आमजन को दिया जा ...