Rechercher dans ce blog

Tuesday, June 20, 2023

पलस न गलत लन म चलन वल वहन चलक क चलन कट कय जगरक - Dainik Bhaskar

कैथल4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व यातायात हादसों से बचाने के लिए गलत लेन में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस ने चालकों को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस ने लाइन चेंज के 74 चालान काटे।

पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि एसपी अभिषेक जोरवाल द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, वाहनों के सुचारू-रूप से आवागमन के लिए वाहन चालकों को जागरूक कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए थे।

मोटर वाहन अधिनियम के तहत निर्धारित गति सीमा व बाएं लेन में न चलकर नियमों की उल्लंघना करने पर सोमवार को लाइन चेंज के 74 चालान किए। प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक किया कि वाहनों के सुचारू-रूप से आवागमन के लिए ये अनिवार्य है कि हम मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित गति सीमा व बाएं लेन में चले, रॉन्ग साइड में वाहन न चलाएं जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

Adblock test (Why?)


पुलिस ने गलत लेन में चलने वाले वाहन चालकों के चालान काट किया जागरूक - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

Kurukshetra News: वाहन व सारथी पोर्टल से उठाया जा सकता है 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ - अमर उजाला

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा। कुरुक्षेत्र। वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ आमजन को दिया जा ...