Rechercher dans ce blog

Wednesday, June 2, 2021

तिपहिया वाहन पर दे सकेंगे ऑटो रिक्शा का ड्राइविंग टेस्ट - अमर उजाला

ख़बर सुनें

चंडीगढ़। पंजाब की परिवहन मंत्री रजिया सुल्ताना ने ऑटो रिक्शा चालकों को बड़ी राहत देते हुए मंगलवार को एलान किया कि तीन पहिया वाहन चालक अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट तीन पहिया ऑटो रिक्शा पर दे सकते हैं। इससे पहले थ्री-व्हीलर चालकों का ड्राइविंग टेस्ट चार-पहिया वाहनों पर लिया जाता था।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने सभी इनफोर्समेंट एजेंसियों को हिदायत दी कि किसी थ्री-व्हीलर चालक के पास लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस है तो उसे परेशान नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि मोटर व्हीकल एक्ट-1988 की धाराओं के अनुसार तीन पहिया वाहन ऑटो रिक्शा को लाइट मोटर वाहन में श्रेणीबद्ध किया गया है। इन निर्देशों के साथ 1 लाख से अधिक ऑटो रिक्शा चालकों को लाभ होगा।

Adblock test (Why?)


तिपहिया वाहन पर दे सकेंगे ऑटो रिक्शा का ड्राइविंग टेस्ट - अमर उजाला
Read More

वाहन पंजीकरण में होने वाली गड़बड़ी को रोकने को मोटर वाहन अधिनियम में किया गया संशोधन, जानिये क्या बदलाव किए गए - दैनिक जागरण

वाहन पंजीकरण में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए परिवहन विभाग की ओर से मोटर वाहन अधिनियम की कई धाराओं में परिवर्तन करने के साथ ही इन्हें एक जून से प्रभावी भी कर दिया गया है। अब फर्जी दस्तावेज के जरिए वाहन रजिस्ट्रेशन कराने पर कार्रवाई की जाएगी।

बरेली, जेएनएन। वाहन पंजीकरण में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए परिवहन विभाग की ओर से मोटर वाहन अधिनियम की कई धाराओं में परिवर्तन करने के साथ ही इन्हें एक जून से प्रभावी भी कर दिया गया है। जिसके तहत अब फर्जी दस्तावेज और मिथ्या प्रविष्टि के जरिए वाहन रजिस्ट्रेशन पत्र प्राप्त करने की कोशिश व उससे छेड़खानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसा करने वालों पर अब जुर्माने के साथ ही एक साल की सजा भी होगी।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि कई बार डीलर व वाहन स्वामी वाहन बिक्री के लंबे समय बाद वाहन का रजिस्ट्रेशन ही नहीं कराते हैं। ऐसा कई बार देखने को मिला है, लेकिन अब नए नियम के तहत रजिस्ट्रेशन आवेदन करने में असफल रहने की दशा में वार्षिक सड़क कर का पांच गुना या आजीवन कर का एक तिहाई जुर्माना लिया जाएगा। वहीं अगर इस मामले में डीलर की गलती के चलते अगर रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाता है तो जुर्माना 15 गुना वसूला जाएगा। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि जारी नए नियमों के मुताबिक अब फर्जी कागजात के आधार रजिस्ट्रेशन कराने पर छह माह से लेकर एक साल तक की सजा हो सकती है। साथ ही जुर्माना भी वसूल किया जा सकता है।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


वाहन पंजीकरण में होने वाली गड़बड़ी को रोकने को मोटर वाहन अधिनियम में किया गया संशोधन, जानिये क्या बदलाव किए गए - दैनिक जागरण
Read More

Yamaha India ने दो मॉडल के दाम घटाए, इन कंपनियों ने सबसे ज्यादा वाहन बेचे - News Nation

highlights

  • इनपुट लागत में वृद्धि के कारण उसे पहले कीमतों में वृद्धि करने के लिए मजबूर होना पड़ा: Yamaha 
  • मारूति सुजूकी इंडिया ने मई 2021 के दौरान कुल 46,555 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है

नई दिल्ली:

दोपहिया वाहन बनाने वाली जापानी कंपनी यामाहा मोटर इंडिया (Yamaha Motor India) ने अपने दो मॉडलों की कीमतों में कटौती की, जिनकी कीमत पहले 1.5 लाख रुपये से अधिक थी. यामाहा के अनुसार, इनपुट लागत में वृद्धि के कारण उसे पहले कीमतों में वृद्धि करने के लिए मजबूर होना पड़ा था. कंपनी ने कहा कि उसकी टीम अंतत: एफजेड 25 सीरीज के लिए इन इनपुट लागतों को कम करने में कामयाब रही है और इसका लाभ ग्राहकों को दिया जा रहा है. कंपनी ने कहा कि कीमत में कमी के बावजूद यामाहा एफजेड 25 सीरीज अपनी मानक विशेषताओं और विशिष्टताओं को बरकरार रखेगी. 

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करने वाले लोगों के बचेंगे पैसे, सरकार ने उठाया ये कदम

यामाहा मोटर इंडिया के अनुसार यामाहा एफजेड 25 की संशोधित कीमत 1,34,800 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, जबकि यामाहा एफजेडएस 25 की कीमत अब 1,39,300 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) होगी. वहीं दूसरी ओर कई बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने बिक्री के आंकड़े भी जारी किए हैं. आइए जानने की कोशिश करते हैं कि किस कंपनी ने मई के दौरान कितने वाहनों की बिक्री दर्ज की है.

महिंद्रा एंड महिंद्रा की मई में बिक्री बढ़कर 17 हजार के पार पहुंची
ऑटोमोबाइल प्रमुख महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की मई में ऑटो की कुल बिक्री बढ़कर 17,447 यूनिट हो गई है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. निर्यात के साथ यात्री और वाणिज्यिक वाहनों सहित कुल बिक्री मई 2020 में 9,560 यूनिट दर्ज की गई थी. महिंद्रा ने मई 2021 में यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में 7,748 वाहन बेचे, और यात्री वाहन सेगमेंट में 8,004 वाहन बेचे. महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) के ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ विजय नाकरा ने एक बयान में कहा, हम अपने पूरे उत्पाद पोर्टफोलियो के लिए एक मजबूत विकास गति देख रहे हैं। विस्तारित प्रतीक्षा अवधि के बावजूद थार को लेकर मजबूत बुकिंग देखी जा रही है। एक्सयूवी300 को जबरदस्त सफलता देखने को मिली है और इसमें मजबूत मांग बनी हुई है। हमारे पावर ब्रांड (स्कॉर्पियो और बोलेरो) लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ऑटो सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार जल्द ला सकती है PLI स्कीम

टीवीएस की पिछले वर्ष के मुकाबले मई 2021 में बिक्री बढ़ी, निर्यात में भी इजाफा
दोपहिया और तिपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड (TVS Motor Company) ने मई 2020 में बेची गई 58,906 यूनिट्स के मुकाबले पिछले महीने 166,889 यूनिट्स की बिक्री की। इस दौरान कंपनी का निर्यात बेहतर रहा. कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने मई 2020 में बेची गई 58,906 यूनिट्स (दोपहिया 56,218, तिपहिया 2,688 यूनिट्स) के मुकाबले 166,889 यूनिट्स (दोपहिया 154,416, तिपहिया 12,473 यूनिट्स) बेचीं. कंपनी ने मई 2020 में बेची गई 17,707 यूनिट्स के मुकाबले पिछले महीने 114,674 यूनिट्स की शिपमेंट या बिक्री की. कंपनी ने कहा कि दोपहिया निर्यात को देखा जाए तो मई 2021 में 102,332 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई है, जबकि मई 2020 में 15,151 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। अंतराष्र्ट्ीय बाजार में मांग मजबूत बनी हुई है.

मारूति सुजूकी ने मई महीने में कुल 46,555 यूनिट्स की बिक्री की
ऑटोमोबाइल प्रमुख मारूति सुजूकी इंडिया (Maruti Suzuki) ने जानकारी दी कि मई 2021 में उसने कुल 46,555 यूनिट्स की बिक्री की है. कंपनी के अनुसार, महीने की कुल बिक्री में 33,771 यूनिट्स की घरेलू बिक्री, अन्य ओईएम के लिए 1,522 यूनिट्स की बिक्री और 11,262 यूनिट्स का निर्यात शामिल है. कंपनी ने अप्रैल 2021 में 159,691 वाहन और 2019 में 18,539 वाहन बेचे थे. कंपनी ने एक बयान में कहा, मई 2021 में कंपनी ने 1 से 16 तक उत्पादन बंद कर दिया था, ताकि ऑक्सीजन को औद्योगिक उपयोग से चिकित्सा उद्देश्यों के लिए डायवर्ट किया जा सके. बयान में कहा गया है, मई 2020 में, कंपनी ने लॉकडाउन के कारण उत्पादन में व्यवधान देखा है. चूंकि दो महीनों में से किसी में भी सामान्य उत्पादन नहीं हुआ और मई 2021 की बिक्री की मात्रा मई 2020 के साथ तुलनीय नहीं है.

यह भी पढ़ें: कोविड का डर: Hyundai, Ford, आयशर के संयंत्र शुरू, Renault Nissan के कर्मचारियों ने किया काम का बहिष्कार

मई में हुंडई की बिक्री बढ़कर 30 हजार यूनिट्स के पार पहुंची
प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने मंगलवार को अपनी मई संचयी बिक्री में तेजी से वृद्धि दर्ज की. तदनुसार, कंपनी ने मई 2021 में संचयी रूप से 30,703 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं इसने मई 2020 में 12,583 यूनिट्स की बिक्री की सूचना दी थी. क्षेत्र के अनुदार देखें तो कंपनी की घरेलू बिक्री पिछले वर्ष की इसी अवधि के लिए रिपोर्ट की गई यूनिट्स से बढ़कर 25,001 यूनिट्स हो गई है. हालांकि कंपनी का निर्यात सपाट रहा. कंपनी ने मई में 5,702 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें 2020 के समान महीने में विदेशों में बेची गई 5,700 यूनिट्स से मामूली वृद्धि देखी गई है.

अशोक लीलैंड ने मई महीने में 3199 यूनिट्स की बिक्री की
वाणिज्यिक वाहन प्रमुख अशोक लीलैंड लिमिटेड ने मई 2020 में बेची गई 1,420 यूनिट्स के मुकाबले पिछले महीने कुल 3,199 यूनिट्स की बिक्री की. यहां जारी एक बयान में कंपनी ने कहा कि उसने पिछले महीने 3,199 यूनिट्स (घरेलू 2,738 यूनिट्स, निर्यात 461 यूनिट्स) बेचीं, जबकि मई 2020 में कंपनी ने 1,420 यूनिट्स (घरेलू 1,277 यूनिट्स, निर्यात 143 यूनिट्स) बेचीं थीं. इस वित्त वर्ष में कुल मिलाकर, अशोक लीलैंड ने 2020 में इसी अवधि के दौरान बेची गई 1,420 यूनिट्स के मुकाबले 11,539 यूनिट्स की बिक्री की है. -इनपुट आईएएनएस

संबंधित लेख

Adblock test (Why?)


Yamaha India ने दो मॉडल के दाम घटाए, इन कंपनियों ने सबसे ज्यादा वाहन बेचे - News Nation
Read More

Tuesday, June 1, 2021

गोरखपुरः मां-पिता के साथ दोपहिया वाहन पर नहीं बैठ सकेंगे 4 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे? जानिए क्या बोले परिवहन अधिकारी - नवभारत टाइम्स

महामारी में सब चाहे अपना वाहन, सेकेंड हैंड वाहनों की बिक्री में 250 फीसदी का उछाल - Navbharat Times

बढ़ी सख्ती: बाइक पर पत्नी संग चार साल से अधिक के बच्चे को बैठाया तो कटेगा चालान, लागू हुआ नियम - अमर उजाला

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Jun 2021 01:33 PM IST

सार

परिवहन मंत्रालय ने मोटर वाहन अधिनियम के नियमों में किया परिवर्तन। नियम का उल्लंघन करने वाले को कटेगा एक हजार रुपये का चालान।
 

सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

ख़बर सुनें

विस्तार

अब पति-पत्नी के साथ चार साल से अधिक उम्र का बच्चा मोटरसाइकिल पर एक साथ बैठकर सफर नहीं कर सकेंगे। जिसने भी ऐसा किया उसे एक हजार रुपये का चालान भरना पड़ेगा। परिवहन मंत्रालय ने मोटर वाहन अधिनिय के तहत नियमों में बदलाव करते हुए अब चार साल या इससे बड़े बच्चे को पूरी सवारी माना है।
विज्ञापन

दोपहिया के बढ़ते हादसों के बाद परिवहन मंत्रालय ने मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन कर यह फैसला किया है। इससे पहले 12 साल से ऊपर के बच्चे को पूरी सवारी माना जाता था। अभी तक चार साल से 12 साल तक के बच्चों को आधी सवारी माना जाता था और इसी के तहत सार्वजनिक यात्री वाहनों में उनका किराया भी आधा लगता था। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 194-ए के अनुसार दोपहिया या कार में इस नियम का उल्लंघन करने पर एक हजार रुपये का चालान कट सकता है।

ऑनलाइन दस्तावेज होने पर नहीं कटेगा चालान
चेकिंग के दौरान अब अगर आपके पास एम परिवहन एप अथवा डिजीलॉकर में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के पंजीकरण व बीमा के दस्तावेज हैं तो पुलिस या परिवहन विभाग मोटर वाहन अधिनियम की धारा-180 के अंतर्गत चालान नहीं कर सकेंगे। पहले कागजात न दिखाने पर पांच हजार रुपये जुर्माना या तीन महीने की जेल का प्रविधान था।
 
एआरटीओ श्याम लाल ने बताया कि मोटर वाहन अधियम की धारा 194-ए ओवर लोडिंग सवारी में आती है। यदि तीसरी सवारी के रूप में चार साल से ज्यादा उम्र का बच्चा है तो वह भी पूरी सवारी माना जाएगा। ऐसे में पकड़े जाने पर एक हजार रुपये का चालान कटेगा।

Adblock test (Why?)


बढ़ी सख्ती: बाइक पर पत्नी संग चार साल से अधिक के बच्चे को बैठाया तो कटेगा चालान, लागू हुआ नियम - अमर उजाला
Read More

बैटरी चालित वाहनों के लिए आरसी जारी करने, नवीकरण शुल्क की छूट का प्रस्ताव - नवभारत टाइम्स

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) देश में बिजली चालित (इलेक्ट्रिक) वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बैटरी से चलने वाले वाहनों (बीओवी) के लिए पंजीकरण प्रमाणन (आरसी) जारी करने और उसके नवीकरण पर शुल्क भुगतान से छूट का प्रस्ताव किया है। मंत्रालय ने इस बारे में अधिसूचना का मसौदा जारी किया है।

मंत्रालय ने मंगलवार को बयान में कहा कि आम जनता तथा सभी अंशधारकों से मसौदा अधिसूचना जारी करने की तिथि से 30 दिन के अंदर टिप्पणियां मांगी गई हैं।

मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन के लिए 27 मई, 2021 को अधिसूचना का मसौदा जारी किया है।

बयान में कहा गया है कि ई-मोबिलिटी को प्रोत्साहन देने के लिए यह प्रस्ताव किया गया है।

Adblock test (Why?)


बैटरी चालित वाहनों के लिए आरसी जारी करने, नवीकरण शुल्क की छूट का प्रस्ताव - नवभारत टाइम्स
Read More

Kurukshetra News: वाहन व सारथी पोर्टल से उठाया जा सकता है 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ - अमर उजाला

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा। कुरुक्षेत्र। वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ आमजन को दिया जा ...