Rechercher dans ce blog

Wednesday, November 8, 2023

Jammu News: 300 वाहनों के चालान काटे, 24 वाहन जब्त - अमर उजाला

जम्मू। सड़क सुरक्षा बढ़ाने और यातायात नियमों को लागू करने के लिए मोटर वाहन विभाग जम्मू का अभियान जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को विभिन्न स्थानों पर लगाए गए नाकों के दौरान 300 वाहनों का चालान काटने के साथ ही 24 वाहन जब्त किए। मुख्य रूप से बाइक चालकों और परमिट उल्लंघनकर्ताओं से जुर्माने के रूप में तीन लाख की बड़ी राशि एकत्र की गई। यह अभियान आरटीओ जम्मू पंकज भगोत्रा की देखरेख में शुरू किया गया था और इसमें एआरटीओ मुख्यालय, एआरटीओ बीओआई (जी), एआरटीओ बीओएल (पी), एआरटीओ फ्लाइंग स्क्वाड और जम्मू जिले के एमवीआई शामिल थे। यह अभियान अखनूर, आरएस पुरा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में चलाया गया। ब्यूरो

Adblock test (Why?)


Jammu News: 300 वाहनों के चालान काटे, 24 वाहन जब्त - अमर उजाला
Read More

No comments:

Post a Comment

Kurukshetra News: वाहन व सारथी पोर्टल से उठाया जा सकता है 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ - अमर उजाला

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा। कुरुक्षेत्र। वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ आमजन को दिया जा ...