Rechercher dans ce blog

Sunday, January 15, 2023

अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल सवारों को कुचला, दो की मौत एक गंभीर - Navyug Sandesh

शहडोल, (एजेंसी/वार्ता): मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के केशवाही पुलिस चौकी के तहत बलबहरा तिराहे के पास एक मोटर साइकिल को एक बड़े वाहन ने कुचल दिया, जिससे उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी और तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात्रि हुयी इस घटना में राजपाल पाव और एम एन पाव की मौके पर मौत हो गयी, जबकि तीसरा मोटर साइकिल सवार मुकुटधारी पाव गंभीर घायल हो गया ,जिसे पुलिस ने शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया है। बताया जा रहा है कि मोटर साइकिल सवार तीन व्यक्ति शराब के नशे में वाहन चला रहे थे

और किसी वाहन से भिड़ गए। मृतक राजपाल और एमएन पाव आपस में साले-जीजा हैं। आज दोनों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

-(एजेंसी/वार्ता)

यह भी पढ़ें:- कच्चा केला बेहद गुणकारी, सेवन करने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे!

Nine including four women killed, three injured in separate road accidents in Jammu

Adblock test (Why?)


अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल सवारों को कुचला, दो की मौत एक गंभीर - Navyug Sandesh
Read More

No comments:

Post a Comment

Kurukshetra News: वाहन व सारथी पोर्टल से उठाया जा सकता है 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ - अमर उजाला

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा। कुरुक्षेत्र। वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ आमजन को दिया जा ...