Rechercher dans ce blog

Thursday, September 29, 2022

मोटर वाहन उपनिरीक्षक भर्ती: अनुभव प्रमाण पत्र की जांच के लिए अब होगा कमेटी का गठन - Dainik Bhaskar

जयपुर3 घंटे पहलेलेखक: विनोद मित्तल

  • कॉपी लिंक
चयन बोर्ड और परिवहन विभाग के बीच फंसा है पेंच, तीन माह से अटकी है भर्ती। - Dainik Bhaskar

चयन बोर्ड और परिवहन विभाग के बीच फंसा है पेंच, तीन माह से अटकी है भर्ती।

मोटर वाहन उपनिरीक्षक भर्ती में अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए परिवहन विभाग ने एक कमेटी बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। कमेटी में बोर्ड और विभाग के 5 सदस्यों को शामिल किया जाना प्रस्तावित है। कमेटी अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच कर रिपोर्ट देगी। इस जांच को लेकर कर्मचारी चयन बोर्ड और परिवहन विभाग के बीच विवाद चल रहा है। दोनों ही इस काम के लिए तैयार नहीं थे। नए प्रस्ताव के अनुसार कमेटी में बोर्ड के अध्यक्ष की ओर से नामित 2 अधिकारी, एक उप परिवहन आयुक्त, सह प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी और मोटर वाहन निरीक्षक को शामिल किया जाएगा।

कमेटी निर्धारित अवधि में अनुभव प्रमाण पत्र, लाइसेंस की समग्रता से जांच करके सत्यापन और प्रमाणीकरण का कार्य करेगी। इस भर्ती में एक प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कार्यशाला में पेट्रोल-डीजल इंजन के हल्के वाहन, भारी माल वाहनों और यात्री वाहनों की मरम्मत का कम से कम 1 वर्ष का कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र मांगा गया है।

जांच नहीं हाेने के कारण 3 माह से अटकी हुई थी भर्ती
इस भर्ती का प्रारंभिक परिणाम जारी किया जा चुका है। दस्तावेज जांच का काम भी जून में हो चुका है। अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच नहीं हो पा रही है। इस कारण यह भर्ती पिछले 3 महीने से अटकी है। अब अनुभव प्रमाण पत्र की जांच के लिए कमेटी का गठन होने से लंबित चल रही भर्ती पूरी हो पाएगी और रोजगार का इंतजार कर युवाओं को भी राहत मिलेगी।

प्रमाण पत्र की जांच के लिए कमेटी गठन के प्रस्ताव की कोई जानकारी नहीं है और न ही ऐसा कोई प्रस्ताव आया है। प्रस्ताव मिला तो बोर्ड की बैठक में विचार किया जाएगा। -हरि प्रसाद शर्मा, अध्यक्ष, कर्मचारी चयन बोर्ड

अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच करके परिवहन विभाग को जल्दी से मोटर वाहन उपनिरीक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम जारी करना चाहिए।-उपेन यादव, अध्यक्ष, राज. बेरोजगार एकीकृत महासंघ

197 पदों के लिए हुआ एग्जाम, 601 हुए थे पास
चयन बोर्ड ने उपनिरीक्षक के 197 पदों के लिए 12-13 फरवरी को भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। भर्ती में 8437 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परिणाम 6 अप्रैल को घोषित किया गया। इसमें पदों के मुकाबले 3 गुना के हिसाब से 601 अभ्यर्थी पास हुए थे।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


मोटर वाहन उपनिरीक्षक भर्ती: अनुभव प्रमाण पत्र की जांच के लिए अब होगा कमेटी का गठन - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

Kurukshetra News: वाहन व सारथी पोर्टल से उठाया जा सकता है 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ - अमर उजाला

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा। कुरुक्षेत्र। वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ आमजन को दिया जा ...