Rechercher dans ce blog

Saturday, December 11, 2021

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत: मोटर साइकिल को टक्कर मार वाहन भगा ले गया ड्राइवर, घटनास्थल पर ही टूटा दम - Dainik Bhaskar

जोधपुर12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक फोटो।

जोधपुर जिले के पीपाड़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मोटर साइकिल पर अपने गांव रतकुड़िया की तरफ लौट रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ड्राइवर टक्कर मार कर भाग निकला। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

पीपाड़ पुलिस के अनुसार रतकुड़िया गांव निवासी प्रेमसिंह जाट ने मामला दर्ज करवा कर बताया कि उसके पिता रामकिशोर पीपाड़ रोड पर अपने घर की तरफ लौट रहे थे। नातौड़ा टोल नाके के समीप उनकी मोटर साइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पिता की मोटर साइकिल वाहन के नीचे फंस गई। जिसे काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। बुरी तरह से जख्मी उसके पिता की अत्यधिक खून बहने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन का ड्राइवर वहां से भाग निकला। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


सड़क हादसे में अधेड़ की मौत: मोटर साइकिल को टक्कर मार वाहन भगा ले गया ड्राइवर, घटनास्थल पर ही टूटा दम - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

Kurukshetra News: वाहन व सारथी पोर्टल से उठाया जा सकता है 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ - अमर उजाला

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा। कुरुक्षेत्र। वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ आमजन को दिया जा ...