Rechercher dans ce blog

Wednesday, November 24, 2021

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड: एपीआरओ-मोटर वाहन एसआई भर्ती के लिए आवेदन 2 से होंगे - डीबी वीडियो

जयपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने मोटर वाहन उपनिरीक्षक के पदों पर 8 साल बाद और एपीआरओ के पदों पर 9 साल बाद भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। - Dainik Bhaskar

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने मोटर वाहन उपनिरीक्षक के पदों पर 8 साल बाद और एपीआरओ के पदों पर 9 साल बाद भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बुधवार को मोटर वाहन उपनिरीक्षक के पदों पर 8 साल बाद और एपीआरओ के पदों पर 9 साल बाद भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। एपीआरओ के 76 और मोटर वाहन उपनिरीक्षक के 197 पदों पर भर्ती होगी। दोनों ही भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 दिसंबर से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। एपीआरओ की प्रस्तावित परीक्षा 13 फरवरी और मोटर वाहन उप निरीक्षक भर्ती की 12 व 13 फरवरी है। गौरतलब है कि इन पदों पर भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगार धरना दे रहे थे।

  • मोटर वाहन उपनिरीक्षक भर्ती के लिए योग्यता दसवीं पास है।
  • तीन वर्षीय मेकेनिकल इंजीनियरिंग/ ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग डिप्लोमा।
  • ऑटोमोबाइल कार्यशाला में वाहनों की मरम्मत का कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव।

एपीआरओ विवि से स्नातक

  • समाचार पत्र या जनसंपर्क विभाग में 3 वर्ष का अनुभव।
  • पत्रकारिता में डिग्री/डिप्लोमा सहित स्नातक। परीक्षा स्कीम और सिलेबस अभी जारी नहीं हुआ।
खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड: एपीआरओ-मोटर वाहन एसआई भर्ती के लिए आवेदन 2 से होंगे - डीबी वीडियो
Read More

No comments:

Post a Comment

Kurukshetra News: वाहन व सारथी पोर्टल से उठाया जा सकता है 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ - अमर उजाला

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा। कुरुक्षेत्र। वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ आमजन को दिया जा ...