
जासं,सिमडेगा:उपायुक्त सुशांत गौरव के निर्देशानुसार मंगलवार को ठेठईटांगर प्रखंड के जोराम के समीप मोटरयान निरीक्षक अरुण कुमार झा के नेतृत्व में सघन रूप से बड़े एवं छोटे वाहनों की जांच की गई। वाहन जांच के दौरान छोटे एवं बड़े वाहनों के सभी प्रकार के आवश्यक दस्तावेज की जांच की गई। जांच के क्रम में अपूर्ण पाए गए कागजातों पर वाहन स्वामित्व को मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत जुर्माना किया। इस दौरान कुल 59000 का जुर्माना वसूला,साथ ही 3 वाहनों को जब्त भी किया गया। मोटरयान निरीक्षक अरुण कुमार झा ने बताया कि उपायुक्त सिमडेगा के निर्देश पर यह जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान लगातार जारी रहेगी। उन्होंने वाहन स्वामित्वों से अपने-अपने वाहनों के कागजातों को जल्द दुरुस्त करा लेने का निर्देश दिया है।अन्यथा वाहन जांच के दौरान पकड़े जाने पर उन्हें जुर्माना किया जाएगा
Edited By: Jagran
वाहन जांच के दौरान 59 हजार लगा जुर्माना - दैनिक जागरण
Read More
No comments:
Post a Comment