Rechercher dans ce blog

Thursday, July 29, 2021

कांगड़ा पुलिस ने लापरवाह वाहन चालकों पर कसा शिकंजा, 24 घंटे में वसूला 17300 रुपये जुर्माना - दैनिक जागरण

जिला कांगड़ा पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन न करने पर 24 घंटे में 17 हजार 300 रुपये जुर्माना वसूला है। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस ने लापरवाह वाहन चालकों पर शिकंजा कसा है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। जिला कांगड़ा पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन न करने पर 24 घंटे में 17 हजार 300 रुपये जुर्माना वसूला है। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस ने लापरवाह वाहन चालकों पर शिकंजा कसा है। वहीं धूमपान निषेध अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूमपान करने वाले लोगों के चालान काटे हैं।

पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत पुलिस ने जिला भर में 48 चालान किए हैं और इन 48 चालानों का 16 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। उन्होंने बताया कि धूमपान अधिनियम के तहत नौ चालान काटे गए हैं। और इनसे 1300 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। वाहन चालकों को भी संयमित होकर वाहन चलाना चाहिए। खुद को भी सुरक्षित रखें और अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखे। इसके लिए जरूरी है कि संयमित होकर वाहन चलाएं।

बरसात का समय है और ऐसे में चालकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। इस लिए जरूरी है कि गति को नियंत्रित रखें और लापरवाही से वाहन न चलाएं। वहीं अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने को न दें। उन्होंने बताया कि पुलिस अवैध खनन व नशे के खिलाफ भी लोगों पर कार्रवाई कर रही है। अवैध खनन व नशे को लेकर कोई भी जानकारी हो तो पुलिस के साथ साझा करें।

Adblock test (Why?)


कांगड़ा पुलिस ने लापरवाह वाहन चालकों पर कसा शिकंजा, 24 घंटे में वसूला 17300 रुपये जुर्माना - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

Kurukshetra News: वाहन व सारथी पोर्टल से उठाया जा सकता है 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ - अमर उजाला

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा। कुरुक्षेत्र। वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ आमजन को दिया जा ...