Rechercher dans ce blog

Friday, April 30, 2021

फोर्ड मोटर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में 50 लाख सर्जिकल मास्क, एक लाख एन95 मास्क दान देगी - नवभारत टाइम्स

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) अमेरिका की वाहन विनिर्माता कंपनी फोर्ड मोटर कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ जारी लड़ाई में मदद के लिये 50 लाख सर्जिकल मास्क, एक लाख एन95 मास्क और 50 हजार कोरोना किट दान में देगी।

कंपनी ने आगे कहा कि फोर्ड फंड दो लाख डालर (करीब डेढ करोड़ रुपये) का अनुदान भारत और ब्राजील में कोविड- 19 में आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने वाले संगठनों को देगी। फोर्ड कंपनी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

भारत इन दिनों कोरोना वायरस की गंभीर दूसरी लहर से जूझ रहा है। इसके संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है और पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में 3,86,452 नये मामले सामने आये हैं। इन्हें मिलाकर कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या एक करोड 87 लाख 62 हजार 976 तक पहुंच गई है। वहीं इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 31 लाख के पार निकल गई है।

Let's block ads! (Why?)


फोर्ड मोटर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में 50 लाख सर्जिकल मास्क, एक लाख एन95 मास्क दान देगी - नवभारत टाइम्स
Read More

No comments:

Post a Comment

Kurukshetra News: वाहन व सारथी पोर्टल से उठाया जा सकता है 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ - अमर उजाला

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा। कुरुक्षेत्र। वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ आमजन को दिया जा ...