Rechercher dans ce blog

Thursday, January 11, 2024

Rewari News: वाहन चलाएं तो हेलमेट और सीटबेल्ट लगाएं - अमर उजाला

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 11 Jan 2024 11:34 PM IST

Wear a helmet and seatbelt if you drive a vehicle.

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत युवाओं को जागरूक करते पुलिस उप निरीक्षक विजयपाल। स्रोत : प्रशासन

रेवाड़ी। यातायात पुलिस के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र में 25 स्वयंसेवकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र मोनिका नांदल ने बताया कि यातायात पुलिस विभाग के उप निरीक्षक विजयपाल ने युवाओं से मोटर वाहन अधिनियम 1988 की जानकारी सांझा की।
उन्होंने युवाओं से आग्रह किया की जब भी दोपहिया वाहन चलाएं तो हेलमेट लगाकर चलें। कार या अन्य चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट लगाएं। उन्होंने बताया कि एयर बैग भी तभी काम करता है जब सीट बेल्ट लगाते हैं। गाड़ी को गलत पार्क न करें। कौन सी साइड इंडिकेटर का इस्तेमाल करना है, इस पर विशेष ध्यान दें। गलत इंडिकेटर की वजह से ही दुर्घटना होती है। गति नियंत्रण को हमेशा ध्यान रखें। अपनी और दूसरों की जिंदगी की अहमियत समझें। अपने समाज के प्रति कर्तव्य समझें और नियमों का पालन करें।

Adblock test (Why?)


Rewari News: वाहन चलाएं तो हेलमेट और सीटबेल्ट लगाएं - अमर उजाला
Read More

No comments:

Post a Comment

Kurukshetra News: वाहन व सारथी पोर्टल से उठाया जा सकता है 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ - अमर उजाला

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा। कुरुक्षेत्र। वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ आमजन को दिया जा ...