Rechercher dans ce blog

Saturday, May 20, 2023

मऊ में 21 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत: सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, मोटर वाहन दुर्घटना, बीमा समेत क... - Dainik Bhaskar

मऊएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मऊ जनपद के दीवानी न्यायालय परिसर में 21 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जाता है।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 21 मई 2023 दिन रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित है। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में तहसील न्यायालय से लेकर किसी भी न्यायालय अथवा विभागीय मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करने के लिए लम्बित मामलों से छुटकारा पाने का स्वर्णिम अवसर है।

उपर्युक्त के सम्बंध में वादीकारीगण की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए दीवानी न्यायालय में दिनांक 21 मई 2023 दिन रविवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सुबह 10 बजे से सांय 4 बजे तक किया जायेगा। यह जानकारी स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष ने दी है।

स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अभिमन्यु(

स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अभिमन्यु(

स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अभिमन्यु ने बताया कि 21 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर में किया जाएगा। जनपद के विभिन्न विभागों एवं जन सामान्य से अपील है कि वह अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करा सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर पूरे दिन विभिन्न मामलों का निस्तारण विभिन्न विभागों द्वारा किया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जन सामान्य के लिए किया जाता है। जिससे हर गरीब व्यक्ति को न्याय मिल सके और एक छत के नीचे सभी विभागों को बिठाकर दौड़ भाग से भी छुटकारा दिया जाता है। ऐसे में अपने किसी भी मामले को राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत निस्तारित करें।

Adblock test (Why?)


मऊ में 21 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत: सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, मोटर वाहन दुर्घटना, बीमा समेत क... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

Kurukshetra News: वाहन व सारथी पोर्टल से उठाया जा सकता है 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ - अमर उजाला

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा। कुरुक्षेत्र। वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ आमजन को दिया जा ...