Rechercher dans ce blog

Friday, January 13, 2023

जाम खुलने से ट्रैफिक में बढ़ा दवाब, मोटर साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौके पर मौत - Nai Dunia

Publish Date: | Fri, 13 Jan 2023 05:20 PM (IST)

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की माैत हो गई है। जानकारी के अनुसार बेमेतरा से कवर्धा आ रहे मोटर साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम इंदौरी पेट्रोल पंप के पास की है। बताया जा रहा है कि इस हादसे का बड़ा कारण है कि गुरुवार को कवर्धा में चक्काजाम के बाद हाईवे में अचानक से ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया था, इस कारण एक साथ सैकड़ों वाहन हाईवे में चल रही थी। इन्हीं में एक वाहन के चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है।

जिला अस्पताल के पुलिस सहायता केन्द्र से मिली जानकारी अनुसार पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम इंदौरी पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ है। बेमेतरा की ओर से कवर्धा आ रहे रमेश कुमार सेन पिता लखन लाल सेन निवासी ग्राम सिरवाबांधा जिला व थाना बेमेतरा अपने मोटर साइकिल में थे। तभी कोई अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में रमेश के सिर पर गंभीर चोट आई। यह हादसा करीब गुरुवार शाम 6.30 से 7 बजे के बीच की है। इसके बाद रमेश को जिला अस्पताल में लाया गया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर जिला अस्पताल के पुलिस सहायता केन्द्र ने पिपरिया थाना में जानकारी दे दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है। वहीं शुक्रवार की सुबह मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन को सौंप दिया गया है।

चक्काजाम के कारण सड़क में भीड़ रहीं

गौरतलब है कि गुरुवार को कवर्धा से रायपुर हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। मौत के बाद स्वजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। हंगामा इतना बढ़ा कि दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। इसके चलते हाईवे की दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतारे लग गई थी। शाम के समय चक्काजाम खुला तो हाईवे पर एकाएक ट्रैफिक का दबाव बन गया था। हाईवे में भीड़ बढ गई थी। इसी दौरान ही ग्राम इंदौरी पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हो गया। मौके पर राहगिरों ने डायल 112 व पुलिस विभाग को जानकारी दी। डायल 112 के माध्यम से घायल को जिला अस्पताल लाया गया था।

पेट्रोल पंप के आसपास सबसे ज्यादा हादसे

जिले मे सड़क हादसे थमने का नाम ही नही ले रहे हैं। इसके बावजूद वाहन चालकों की रफ्तार भी कम नही हो रही है। इसमें ज्यादातर दुर्घटना तेज रफ्तार, नशा और हेलमेट न पहन कर वाहन चलाने के ही कारण सामने आ रहा है। वहीं एक पहलु ये भी है कि ज्यादातर हादसे पेट्रोल पंप के आसपास हो रहे है। ग्राम इंदौरी पेट्रोल पंप के पास कई हादसे हो चुके है। इसके अलावा बीते दिनों कवर्धा से पोंड़ी हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के पास भी हादसा हुआ था। जिसमें पुलिस चौकी पोंड़ी क्षेत्र के ग्राम प्रभाटोला के दो युवकों की मौके पर मौत हो गई थी।

सड़क सुरक्षा सप्ताह में ही हादसे

कबीरधाम जिले में वर्तमान समय में 33वां राष्ट्रीय यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 का आयोजन 11 जनवरी से 17 जनवरी तक किया जा रहा है। इस बीच भी हादसे हो रहे हैं। यातायात सुरक्षा व्यवस्था एक गंभीर विषय बनता जा रहा है, जिसका विशेष ध्यान रखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 22 वर्ष से सड़क सुरक्षा सप्ताह के रूप में एक आयोजन किया जा रहा है। जो पूरे देश में एक साथ मनाया जाता है जिसका उद्देश्य केवल वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाकर वाहन चालकों को यातायात नियम के विषय में जानकारी प्रदान कर जागरूक करना है। वाहन दुर्घटनाओं के आंकड़े प्रतिवर्ष बढ़ रहे हैं, जो अत्यंत भयावह है, देश में लगभग डेढ़ लाख लोग प्रतिवर्ष वाहन दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं।

जिले में बीते तीन वर्ष के हादसे संबंधित फैक्ट फाइल -

- कबीरधाम जिले में ही वर्ष 2020 में कुल 285 वाहन दुर्घटनाएं के प्रकरण दर्ज हुए हैं जिसमें 309 लोग घायल हुए थे तथा 96 लोगो की मृत्यु हो गई थी।

- वर्ष 2021 में 309 प्रकरण दर्ज हुए थे, जिसमें 366 घायल एवं 111 की मृत्यु हुई थी।

- वर्ष 2022 में 332 प्रकरण दर्ज हुए थे जिसमें 496 घायल हुए थे, तथा 129 की मृत्यु हुई है। इसी प्रकार वर्ष 2023 अंतर्गत 13 जनवरी की स्थिति में अब तक 5 लोगों की मौत सड़क हादसे में हो चुके है।

कबीरधाम जिले के चिन्हांकित ब्लैक और ग्रे स्पाट

– ब्लैक स्पाट –

कबीरधाम जिले में दुल्लापुर से रानीसागर तक, पालीगुड़ा तिराहा, और गंडई चैक से फोंक नदी पुल के आगे तक को के रुप मे चिन्हित किया गया है।

– ग्रे स्पाट –

इसी तरह मिनीमाता चैक से भोरमदेव तिराहा तक, जोराताल मंडी के पहले से जोराताल तिराहा तक, रामकृष्ण पब्लिक स्कूल के सामने से सिंघनपुरी पेट्रोल पंप तक, सांईमंदिर से राजनांदगांव तिराहा तक, धनगांव चैक और पनेका चैक को ग्रे स्पाट के रुप मे चिन्हित किया गया है।

Posted By: Vinita Sinha

NaiDunia Local
NaiDunia Local

Adblock test (Why?)


जाम खुलने से ट्रैफिक में बढ़ा दवाब, मोटर साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौके पर मौत - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

Kurukshetra News: वाहन व सारथी पोर्टल से उठाया जा सकता है 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ - अमर उजाला

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा। कुरुक्षेत्र। वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ आमजन को दिया जा ...