Rechercher dans ce blog

Saturday, July 9, 2022

ये कबाड़खाना नहीं, मालखाना है जनाब: 28 सितंबर को होगी मोटर व्हीकल एक्ट में जब्त वाहनों की नीलामी - Dainik Bhaskar

अम्बाला7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सिटी के मालखाने में पड़े पुराने वाहन, जिनकी 28 सितंबर को नीलामी होनी है। - Dainik Bhaskar

सिटी के मालखाने में पड़े पुराने वाहन, जिनकी 28 सितंबर को नीलामी होनी है।

  • पुलिस द्वारा जब्त वाहनों की 6 साल बाद नीलामी, 9500 में वरना कार 17500 में कंटासा और 22500 रुपए में स्कॉर्पियो कार ले सकते हैं

पुलिस द्वारा जेर धारा 102 द.प.स. व 47 पुलिस अधिनियम के तहत मोटर व्हील एक्ट व फैसलाशुदा मुकदमात के तहत पुलिस द्वारा जब्त किए वाहनों की नीलामी की 28 सितंबर को जाएगी। जिला नाजिर विजय ने बताया कि इससे पहले 22 अगस्त 2016 में 333 वाहनों की नीलामी की गई थी। अब 6 साल बाद पुलिस फिर मालखाने में खड़े वाहनों की नीलामी करेगी।

पुलिस स्टेशन मोहड़ा में 18 वाहन, पड़ाव स्टेशन में 40 वाहन, महेश नगर थाना में 11 वाहन, अम्बाला सिटी थाना में 51 वाहन, पंजोखरा थाने में 44, बलदेव नगर थाने में 48, सिटी के सदर थाने में 1, नग्गल थाने में 20, मुलाना थाने में 43 वाहन, साहा में 30 वाहन, अम्बाला कैंट में 16 वाहन, शहजादपुर में 19 व बराड़ा थाने में 34 वाहन हैं जिनकी नीलामी की जानी है।

दो व चौपहिया वाहनों की ये बोली निर्धारित
एक्टिवा - 600 रुपए
करिजमा बाइक - 600 रुपए
पैशन बाइक - 900 रुपए
चेतक स्कूटर - 850 रुपए
बजाज स्कूटर - 750 रुपए
बुलेट बाइक - 4000 रुपए
थ्री व्हीलर - 4200 रुपए
मारुति कार - 5000 रुपए
जेन कार - 7000 रुपए
वरना - 9500 रुपए
इंडिगो कार - 16500 रुपए
कंटासा कार - 17500 रुपए
फोर्ड कार - 19500 रुपए
टाटा सूमो - 21000 रुपए
स्कॉर्पियो कार - 22500 रुपए
नोट: वाहन कमेटी द्वारा 27 जनवरी 2022 से लेकर 10 फरवरी 2022 तक की कीमत निर्धारित की गई है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


ये कबाड़खाना नहीं, मालखाना है जनाब: 28 सितंबर को होगी मोटर व्हीकल एक्ट में जब्त वाहनों की नीलामी - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

Kurukshetra News: वाहन व सारथी पोर्टल से उठाया जा सकता है 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ - अमर उजाला

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा। कुरुक्षेत्र। वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ आमजन को दिया जा ...