Rechercher dans ce blog

Friday, June 17, 2022

BPSC MVI Interview Schedule 2022: मोटर वाहन निरीक्षक इंटरव्यू का शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड जल्द, जानें डिटेल - Jansatta

BPSC MVI Interview Schedule 2022: बिहार लोक सेवा आयोग ने (BPSC) ने मोटर वाहन निरीक्षक प्रतियोगी परीक्षा के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bih.nic.in पर जारी इंटरव्यू कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।

जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार मोटर वाहन निरीक्षक पद के लिए इंटरव्यू का आयोजन 12 जुलाई 2022 से 16 जुलाई 2022 तक किया जाएगा।

इंटरव्यू दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली में साक्षात्कार सुबह 10.30 बजे से और दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से होगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ-साथ उनकी स्वयं सत्यापित फोटोकॉपी भी ले जानी होगी।

अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ उन्हें दो पासपोर्ट साइज के फोटो, फोटोयुक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड,वोटर आईडी या पैन कार्ड भी लेकर जाना होगा।

इंटरव्यू के लिए योग्य अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र साक्षात्कार से एक सप्ताह पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।

BPSC MVI Interview Schedule 2022 How to Check: ऐसे चेक करें इंटरव्यू शेड्यूल

सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए Interview Program: Motor Vehicle Inspector Competitive Examination. (Advt. No. 06/2020) के लिंक पर क्लिक करें।
इंटरव्यू शेड्यूल आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

Adblock test (Why?)


BPSC MVI Interview Schedule 2022: मोटर वाहन निरीक्षक इंटरव्यू का शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड जल्द, जानें डिटेल - Jansatta
Read More

No comments:

Post a Comment

Kurukshetra News: वाहन व सारथी पोर्टल से उठाया जा सकता है 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ - अमर उजाला

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा। कुरुक्षेत्र। वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ आमजन को दिया जा ...