Rechercher dans ce blog

Thursday, June 9, 2022

अधिक किराया वसूलने पर चार चालकों का कोर्ट चालान काटा - अमर उजाला

ख़बर सुनें

अल्मोड़ा। यात्रियों से अधिक किराया वसूलना टैक्सी चालकों को महंगा पड़ा। अधिक किराया वसूल कर परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने पर चार वाहन चालकों का कोर्ट चालान किया गया।
विज्ञापन

टैक्सी चालकों के यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सिंह सामंत ने परिवहन विभाग के साथ मिलकर लोधिया बैरियर के पास संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। हल्द्वानी-अल्मोड़ा के बीच चलने वाले करीब 50-60 टैक्सी वाहनों को चेकिंग की गई। अधिक किराया वसूल कर परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने पर चार वाहन चालकों का कोर्ट चालान किया गया। चेकिंग के दौरान कुल 16 वाहन चालकों का मोटर वाहन अधिनियम में चालान कर कुल 6000 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

Adblock test (Why?)


अधिक किराया वसूलने पर चार चालकों का कोर्ट चालान काटा - अमर उजाला
Read More

No comments:

Post a Comment

Kurukshetra News: वाहन व सारथी पोर्टल से उठाया जा सकता है 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ - अमर उजाला

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा। कुरुक्षेत्र। वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ आमजन को दिया जा ...