Rechercher dans ce blog

Saturday, March 12, 2022

लोक अदालत में सैकड़ों विवादों का हुआ निपटारा: मोटर वाहन, घरेलू और सिविल के 80 हजार से अधिक मामलों की हुई सु... - Dainik Bhaskar

कानपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

12 मार्च को कानपुर नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित की गई सुनवाई में सैकड़ो फरियादी पहुँचे। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश मयंक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार के दिन अस्सी हजार मामलों का निस्तारण करने का लक्ष्य रखा गया है।

जिला जज की अध्यक्षता में लगी लोक अदालत,

राष्ट्रीय लोक अदालत के अध्यक्ष जिला जज मयंक कुमार ने बताया की लोक अदालत के बारे में लोगो को पता चले इसके लिए व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया गया। उन्होंने बताया की मोटर वाहन दुर्घटना, मोटर एक्ट, दीवानी और फैमली कोर्ट के मामलों के साथ अन्य मामलों को एक साथ सुना गया। एक ही प्लेटफार्म पर निस्तारित करने का लक्ष्य रखा गया।

80 हजार मामलों के निपटारे का रहा लक्ष्य,

जिला जज ने बताया कि लोक अदालत का सबसे ज्यादा लाभ उन आम आदमियों को मिलता है, जो छोटे-छोटे मामलों में कोर्ट के चक्कर लगाते हैं। लोक अदालतों के माध्यम से ऐसे मामलों का निस्तारण एक ही टेबल पर तुरंत किया जाता है। उनका कहना था की इसका सबसे बड़ा लाभ आम जनता को यह है की उनके छोटे मामलों के लिए बार-बार कोर्ट नहीं आना पडेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में ऐसे मामले अंतिम रूप से निस्तारित हो जाते है। इसके साथ ही दीवानी में जो मामले है उनकी कोर्ट फीस वापसी का प्रावधान भी है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


लोक अदालत में सैकड़ों विवादों का हुआ निपटारा: मोटर वाहन, घरेलू और सिविल के 80 हजार से अधिक मामलों की हुई सु... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

Kurukshetra News: वाहन व सारथी पोर्टल से उठाया जा सकता है 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ - अमर उजाला

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा। कुरुक्षेत्र। वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ आमजन को दिया जा ...