Rechercher dans ce blog

Monday, November 8, 2021

जिला कांगड़ा में पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत काटे 179 वाहनों के चालान, 76000 रुपये जुर्माना वसूला - दैनिक जागरण

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। पुलिस ने लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ शिकंजा कसा है। 24 घंटे में पुलिस ने चालीस हजार रुपये जुर्माना वसूला है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत जिला में 179 वाहनों के चालान काटे हैं। पुलिस ने 76000 रुपये का जुर्माना वसूला है। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ जिला भर में शिकंजा कसा है।

वहीं पुलिस अधीक्षक डा. खुशहाल शर्मा ने लोगों से आग्रह किया है कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने को न दें। इससे खुद उसकी व अन्य चालकों की जान को नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि जिला भर में पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों से सख्ती से निपट रही है। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। वाहन चालक संयम के साथ वाहन चलाएं। वाहन चलाते वक्त किसी तरह की कोई लापरवाही न बरतें । सुरक्षित वाहन चलाने से खुद की सुरक्षा तो है ही साथ ही दूसरों की सुरक्षा भी है। जो लोग राह में चल रहे राहगीर हैं या अन्य वाहनों को चला रहे हैं उनकी भी सुरक्षा है। हर व्यक्ति को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझनी होगी ताकि दुर्घटनाएं कम हों।

अवैध खनन पर दो का चालान 9700 जुर्माना

पुलिस ने अवैध खनन के तहत दो का चालान कटा व 9700 रुपये जुर्माना वसूला है। अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसा है और गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई कर रही है।

सार्वजनिक स्थानों में नहीं रुक रहा धूमपान

सार्वजनिक स्थानों पर पाबंदी के बावजूद भी धूमपान नहीं रुक रहा है। लोग बिना किसी खौफ के सार्वजनिक स्थानों पर धूमपान कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने 24 घंटे में ऐसे लोगों के खिलाफ भी शिकंजा कसा है। पुलिस ने धूमपान निषेध के तहत 26 लोगों के चालान काटे हैं और उनसे 2100 रुपये का जुर्माना वसूला है। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर धूमपान न करें। यह पूरी तरह से निषेध है। न मानने वाले लोगों के चालान काटे जा रहे हैं।

Adblock test (Why?)


जिला कांगड़ा में पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत काटे 179 वाहनों के चालान, 76000 रुपये जुर्माना वसूला - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

Kurukshetra News: वाहन व सारथी पोर्टल से उठाया जा सकता है 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ - अमर उजाला

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा। कुरुक्षेत्र। वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ आमजन को दिया जा ...