Rechercher dans ce blog

Sunday, September 26, 2021

विपरीत दिशा से वाहन चलाने वालों पर पुलिस करेगी सख्ती - दैनिक जागरण

15 दिन तक चले सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने पाया कि विपरीत दिशा से चलने वाले वाहन सड़क हादसे का बड़ा कारण हैं। इससे पहले भी यातायात पुलिस ने एक सर्वे कराया था जिसमें यही बात सामने आई थी।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने यातायात पुलिस को विपरीत दिशा (रांग साइड) से वाहन चलाने वालों पर सख्ती के निर्देश दिए हैं। दरअसल, 15 दिन तक चले सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने पाया कि विपरीत दिशा से चलने वाले वाहन सड़क हादसे का बड़ा कारण हैं। इससे पहले भी यातायात पुलिस ने एक सर्वे कराया था, जिसमें यही बात सामने आई थी।

यातायात पुलिस ने पुलिस आयुक्त को बताया कि जिन सड़कों पर कट नहीं बने हैं या यू-टर्न के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, वहां शार्टकट के चक्कर में लोग विपरीत दिशा से वाहन चलाते हैं। यह हादसों का कारण बनता है। इससे सामने से आने वाले वाहन से टकराने की आशंका बहुत अधिक बढ़ जाती है। जिन सड़कों पर वाहनों की भीड़ ज्यादा रहती है, वहां यह ट्रेंड अधिक दिखाई देता है। पुलिस आयुक्त ने ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यातायात थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत विपरीत दिशा से वाहन चलाने वालों को डेंजर्स ड्राइविग की श्रेणी में रखा जाता है। इसके लिए 5000 रुपये जुर्माने का प्रविधान है। चालक का लाइसेंस भी जब्त या निलंबित किया जा सकता है।

Edited By: Jagran

Adblock test (Why?)


विपरीत दिशा से वाहन चलाने वालों पर पुलिस करेगी सख्ती - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

Kurukshetra News: वाहन व सारथी पोर्टल से उठाया जा सकता है 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ - अमर उजाला

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा। कुरुक्षेत्र। वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित 22 फेसलेस सेवाओं का लाभ आमजन को दिया जा ...